स्थानीय कस्बे में सातवीं मोहर्रम का जुलूस बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला। अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से निकला जुलूस शांति पूर्वक सम्पन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
डीएम और एसपी ने भी मौके का जायजा लिया।खेतासराय क़स्बे के सातवीं मोहर्रम का अलम का जुलूस जिस रास्ते से जाना था उसी रास्ते में दुर्गापूजा पंडाल भी है।
इसे लेकर प्रशासन ने पहले भी शांति समिति की बैठक कर एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की थी। दुर्गापूजा समिति और मोहर्रम कमेटी के लोगों ने एक दूसरे को सहयोग का भरोसा दिया था।
पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैय्या कराने क ो लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक बैठक हुई। सूचना पर पहुंचे सीओ मायाराम वर्मा ने सुरक्षा का आश्वासन दिया तो दो घंटे देरी से जुलूस निकाला गया।
तनावपूर्ण हालात को देखते हुए भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी राजूबाबू सिंह ने भी हालात का जायजा लिया। पुलिस ने पूजा पंडाल के पास साइलेंस जोन बनाकर जुलूस को पार कराया। बारां खुर्द ,
निराला चौक के ताजिय़ादार पुरानी बाजार स्थित पूजा पंडाल से पंक्ति बनाकर जुलूस निकाला। जुलूस बड़ी मस्जिद होता हुआ खुटहन रोड पर स्थित कर्बला पहुँच कर समाप्त हुआ। जुलूस में मोहम्मद असलम खान, नूर मोहम्मद,
मजहरुल इस्लाम, सेराज खान, तबरेज अहमद, एजाज अहमद, नौशाद अहमद, मोनू खान, अहद खान, पूर्व चैयरमैन वसीम अहमद आदि मौजूद थे।