फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क पर आग का गोला बनी एंबुलेंस, चालक समेत दो लोगों ने ऐसे बचाई जान; बड़ा हादसा टला

Thu, 18 Apr 2024 04:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Jaunpur News: सड़क पर एंबुलेंस में आग देखकर हड़कंप मच गया। लोगों ने उस पर पानी फेंकने के साथ दमकल विभाग में सूचना दी।
विज्ञापन
एंबुलेंस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर पचहटिया के पास सड़क पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब गौराबादशाहपुर की तरफ से किसी मरीज को घर पहुंचा कर वापस जा रही प्राइवेट एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन




गुरुवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया के पास जा रही एंबुलेंस में से अचानक धुंआ निकलने लगा। जिस पर चालक मुकेश तथा एक अन्य व्यक्ति एंबुलेंस को सड़क पर खड़ा कर उतर गए, शोर मचाने लगे। थोड़ी ही देर में वहां राहगीरों की भीड़ लग गई तथा किसी ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर 10 मिनट के अंदर पहुंची दमकल की गाड़ी जब तक आग को बुझाती तब तक एंबुलेंस में से आग की लपटे निकलनी शुरू हो गई। हालांकि, दमकल विभाग की गाड़ी ने एंबुलेंस में लगी आग पर कुछ ही मिनट में काबू पा लिया। गनीमत रही कि समय से घटना का पता चल जाने की वजह से गाड़ी में बैठे चालक तथा एक अन्य व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें