फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: योजनाओं में भेदभाव का आरोप, बीडीसी सदस्य ने दिया त्यागपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। भोखरी भाग-दो के पंचायत समिति सदस्य रामटहल सिंह ने योजनाओं के वितरण में भेदभाव और झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश का आरोप लगाया है। इसी के चलते उन्होंने अपना त्यागपत्र जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह और बीडीओ को निबंधित डाक से भेजा है।
विज्ञापन

रामटहल सिंह ने आरोप लगाया कि प्रमुख और उनके पति अपने करीबी सदस्यों को करोड़ों की योजनाएं दे रहे हैं, जबकि उनके क्षेत्र को एक भी योजना नहीं मिली। विरोध करने पर उन्हें दलित उत्पीड़न और छेड़खानी के झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की गई। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि पद पर बने रहने पर उनकी हत्या कराई जा सकती है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि अविश्वास प्रस्ताव के बाद से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, इसलिए वे बीडीसी पद से मुक्त किए जाएं। उधर, प्रमुख प्रतिनिधि राजेश प्रसाद गुप्ता ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनका रामटहल सिंह से कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें