फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से हुई थी तीनों बच्चों की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपतहा थाना क्षेत्र के जहरुद्दीनपुर गांव में बुधवार की शाम तालाब से मिले तीनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराकर बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गोमती नदी के राम घाट पर तीनों बच्चों का शव अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि तीनों बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बच्चों की मौत को लेकर हो रही तरह-तरह की चर्चाओं पर भी विराम लग गया।
विज्ञापन

जहरुद्दीनपुर गांव निवासी समीर (11) पुत्र सूरज, वीरू (11) पुत्र दिनेश और रंजीत (10) पुत्र पंचम गुप्ता का शव बुधवार की शाम करीब छह बजे गांव में हाईवे के किनारे स्थित तालाब से बरामद हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव के पास लखनऊ-बलिया हाईवे पर जाम लगा दिया था। परिजनों के आरोप के बाद बच्चों की मौत को संदिग्ध माना जा रहा था। सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि तीनों बच्चों के शवों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मौत तालाब में डूबने से हुई है। तीनों पीड़ित परिवारों को चार - चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता सरकार की ओर से दी जाएगी। इसके लिए एसडीएम शाहगंज की ओर से जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शीघ्र ही सहायता राशि का चेक परिजनों को उनके घर सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें