फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से गोमती समेत सभी नदियां उफान पर .

विज्ञापन
12- गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद शाही पुल का दृश्य। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से गोमती समेत सभी नदियां उफान पर हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर गोमती नदी का जलस्तर पांच फीट बढ़ गया। नदी खतरे के निशान से पांच फीट ही नीचे बह रही है। पीली, सई, बसुई और वरुणा नदियां भी उफान पर हैं। जिले मे 24 घंटे में 51.5 मिली मीटर और 48 घंटे के भीतर 98.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। सड़कें पानी में डूब गई हैं और कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

बक्शा क्षेत्र के अलीगंज के पास महुआ का पेड़ गिरने से वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटे भर आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों और पुलिस ने डालियां काटकर हटाया तब आवाजाही शुरू हो सकी। मुंगराबादशाहपुर के गुड़हाई मुहल्ले के सरोज बस्ती के कई घरों में पानी घुस गया है। कच्चे मकान में रहने वाले लोग डरे सहमे हैं। महराजगंज ब्लॉक मुख्यालय गेट के सामने, राजाबाजार व मुंगराबादशाहपुर-शाहगंज मार्ग पर पानी भर गया है। केवटली निवासी हरिप्रकाश के घर और मुस्लिम बस्ती में भी कई घरों में पानी घुस गया है। चंदवक बाजार में आजमगढ़ मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने पचास मीटर सड़क पर गड्ढे हो गए है चंदवक गोमती पुल से कंजहित तक मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सिकरारा बरईपार रोड पर बिसावा मदी की बाग के पास नीम का पेड़ गिरने से बिजली का तार टूट गया। रामपुर बाजार में जौनपुर-मिर्जापुर पर नदी में बदल गया है। रामपुर थाना परिसर और बरामदे में भी पानी भर गया है। बदलापुर में महराजगंज व घनश्यामपुर सड़क पर जलभराव हो गया है। गौराबादशाहपुर में सरसौडा-बसवत मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया। मनिहां गोविंदपुर गांव में दलित बस्ती पानी घुस गया है। सुजानगंज में पचास से अधिक दुकानों और सड़क के किनारंों के घरों में पानी भर गया है। बरईपार गोशाला में जलभराव हो गया है। चाँदपुर गांव में बनी अस्थाई गोशाला में दो फिट पानी भर गया। ग्राम प्रधान माधुरी सिंह ने दो पम्प से भरे पानी को निकलवाने का काम किया जा रहा है।
बारिश से घरों में भरा पानी, विद्यालय में ली शरण
केराकत। मुफ्तीगंज के विजयीपुर में पासी बस्ती में जलनिकासी की ब्यवस्था न होने से कई परिवारों के रिहायशी मड़हे में पानी भर गया है। ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय में शरण ले लिए हुए हैं। गोरख सरोज, करिया सरोज, सोनू सरोज, कंचन सरोज, बाले सरोज, संजना सरोज, मखदूमा सरोजके मड़हे में बरसात पानी भर गदया है। ग्राम निशान दलित बस्ती में वर्षा के चलते पलटू राम, मोहन राम, बनारसी राम, जिलेदार राम व रामनाथ का कच्चा मकान धराशायी हो गया । विद्यालयों में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में घुसा पानी
मछलीशहर। मछलीशहर तहसील परिसर में भी पानी भर गया है। जल भराव के चलते शनिवार को तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में पानी घुस गया। इससे राजस्व अभिलेखों के रखरखाव में संकट पैदा हो गया है। उधर, जुड़ऊपुर गांव में में बृजराज सिंह के खेत में जमीन अचानक धंस गई। करीब 10 फीट की परिधि में आठ फीट गड्ढा बन गया। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सई नदी तट पर बसे दर्जनों गांवों में बाढ़ की आशंका
बरईपार/जलालपुर। सई नदी के तट पर बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बरईपार इलाके के चोरहां गांव में रामबरन सिंह शिक्षण संस्थान के नींव के करीब दो फीट पानी लग गया है। सकरा,चोरहा,जीरकपुर,बंगालीपुर व धनौवा सहित सई नदी के तट पर बसे गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से सहम गए हैं। जीरकपुर गांव में नदी का पानी निषाद बस्तियों में नाले के सहारे घुसना शुरू हो गया है। ग्रामीण माताचरन पांडेय, अतुल सिंह, अखंड प्रताप सिंह, हीरालाल यादव ने बताया कि जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, उससे बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। जलालपुर में सई नदी का पानी जनहित बालिका इंटर कालेज,चन्द्रभान,शेलेन्द्र, भोले नाथ, समरनाथ, तथा सुक्खू सोनखर निवासी महिमापुर पुल के पास होते हुए कई घरों में पानी घुस गया है। लोग अपना गृहस्थी का सामना दूसरे के घरों में सुरक्षित करने में जुट गए हैं। सई नदी के पानी के दबाव से औघड़बाबा के बगल स्थित नाले में सई नदी का पानी आ जाने से तालमझवारा.भगरी गांव के लोगो के लिए बाजार आना जाना मुश्किल हो गया है। अब लोगों को पांच किलोमीटर का अतिरिक ्त सफर तय कर बाजार आना पड़ रहा है।
जलनिकासी नहीं होने से जलमग्न हुए दो गांव
जलालपुर। लहंगपुर व मकरा गांव हाईवे निर्माण के चलते जल निकासी बाधित हो गई है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस गया है। सारे रास्ते जलमगद्न हो गए हैं। आलोक पांडेय,श्रवण चौहान, संतोष चौहान, अंजनी, अंगद, विजय चौहान, हनुमान दारा, सकल, गीला, कमलेश, नन्हक, अलख, राघव आदि ग्रामीणों विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर एसडीएम केराकत क्षेत्राधिकारी केराकत व इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें