फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भ्रष्टाचार के खिलाफ न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद अधिवक्ता सोमवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। साधारण सभा की बैठक में सोमवार को तहसीलदार न्यायिक की अदालत का अगले दो दिन बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


अधिवक्ता भवन में संघ के अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील में लेखपाल, राजस्व निरीक्षक से लेकर सभी पटल पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस कारण गरीब व आम जनता को सुलभ एवं पारदर्शी ढंग से न्याय नहीं मिल पा रहा है। सभी अधिकारियों का अधीनस्थों पर कोई भय,दबाव नहीं है। सबसे अधिक अराजकता न्यायिक तहसीलदार के न्यायालय में है। अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि न्यायिक तहसीलदार के न्यायालय का दो दिन के लिए बहिष्कार रहेगा। सभी अधिकारियों व राजस्व कर्मियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव, दिनेशचंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, वीरेंद्र मौर्य, जितेंद्र श्रीवास्तव, आलोक विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें