फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News : एडीआरएम ने नवनिर्मित रेलवे परिसर का किया औचक निरीक्षण, मातहतों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

Wed, 05 Mar 2025 05:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

एडीआरएम ने नवनिर्मित भवन सहित स्टेशन पर हो रहे कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिली और खामियों को दूर करने के लिए अपने मातहतों को निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
स्टेशन परिसर में निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहगंज-स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार की दोपहर अपने सैलून से पहुंचे एडीआरएम ने नवनिर्मित भवन समेत स्टेशन पर हो रहे कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन


अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) लाल जी चौधरी अपने मातहतों के साथ बुधवार की दोपहर अपने सैलून से स्थानीय रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रनिंग रुम, भोजनालय, आरपीएफ बैरक, स्टेशन पर साफ-सफाई, कैंटीन समेत स्टेशन पर हो रहे नवनिर्माण भवन रेलवे ट्रैक का औचक निरीक्षण किया।

मिली खामियों पर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि निरीक्षक की सभी व्यवस्थाएं संतोष जनक पाई गई। स्टेशन पर हो रहे विकाश कार्यो की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। 
विज्ञापन


इस दौरान एडीआरएम के साथ डीएमई दीपक वार्ष्णेय, एईई अशोक कुमार यादव, टीआई नवीन कुमार, स्टेशन अधीक्षक बी के यादव, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुनील दिवाकर, प्रभु नरायन सिंह, सीएल आई पी के रजक, लालमन यादव समेत अन्य विभागीय उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें