फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास के नाम पर एडीओ पंचायत पर घूस लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। ब्लाक में तैनात एडीओ पंचायत हौसिला सिंह अभी एक वायरल बीडीओ का स्पष्टीकरण भी नहीं दे पाए थे कि दूसरी मुश्किल उनके सामने खड़ी हो गई। शनिवार को पिलकिछा गांव निवासी एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि एडीओ पंचायत द्वारा पीएम आवास दिलाने के नाम पर उससे दस हजार रुपये ले लिए है।
विज्ञापन

बावजूद इसके उसे आवास भी नहीं दिया गया। पीडि़त का दावा है कि पैसा देते समय का बीडीओ भी उसके पास सुरक्षित रखा हुआ है। जिसे जांच के दौरान दिखाएगा। गांव निवासी सत्य प्रकाश तिवारी का आरोप है कि उसके पास रहने के लिए घर नहीं है। उसने महीनो पूर्व प्रधानमन्त्री आवास के लिए बीडीओ कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि जांच के लिए उसके घर गए एडीओ पंचायत ने आवास आनलाइन करने के नाम पर उससे दस हजार रुपये की मांग की। कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो लिस्ट से नाम हटा दिया जाएगा। पीडि़त का आरोप है कि वह दस हजार रुपये एडीओ पंचायत को दे दिया। चोरी छिपे पैसा देते समय का बीडीओ भी बना लिया। आरोप है कि उसे कई माह से बहाने बनाकर टरकाया जा रहा है। उधर एडीओ पंचायत ने सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार बताया। बीडीओ वीरभानू सिंह ने बताया कि आरोप की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें