फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक स्कार्पियों की टक्कर में चालक व महिला की मौत

विज्ञापन
डोभी क्षेत्र के खुज्झी बाजार के पास ट्रक की टक्कर से छतिग्रस्त स्कार्पियो। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर खुज्झी नाले के पास ट्रक स्कार्पियो के आमने सामने हुए टक्कर में स्कार्पियो के चालक व महिला की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। ट्रक असंतुलित होकर दो सौ मीटर आगे गोनौली गांव में विद्युत पोल को टक्कर मारते हुए सर्वजीत यादव की बाउंड्री तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

आजमगढ़ की तरफ से खाली ट्रक वाराणसी की ओर जा रही था। इधर से आजमगढ़ की ओर विंध्याचल देवी का दर्शन पूजनकर स्कार्पियो से लोग घर जा रहे थे। खुज्झी नाले के पास दोनों में आमने सामने टक्कर हो गई। इससे चालक पिंटू (35) और सुनीता देवी (36) पत्नी लालजी निवासी गंभीरपुर आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक असंतुलित होकर दो सौ मीटर आगे गोनौली गांव में विद्युत पोल को तोड़ते हुए सर्वजीत यादव की बाउंड्री में जा घुसा। कई लोग बाल-बाल बच गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें