फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में हादसा: बाइक सवार को बचाने में गड्ढे में पलटी रोडवेज बस, एक घायल; बनुआडीह गांव के पास हुई घटना

Thu, 02 Nov 2023 01:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

शाहगंज डिपो की बस बृहस्पतिवार की भोर में प्रयागराज से सवारी लेकर शाहगंज की तरफ जा रही थी। उस समय बस में दो दर्जन यात्री सवार थे। बनुआडीह गांव के पास पहुंचने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन
जौनपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुटहन क्षेत्र के बनुआडीह गांव में प्रयागराज से शाहगंज राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की भोर बाइक सवार को बचाने में एक रोडवेज बस सड़क से उतरकर गड्ढे में पलट गई। संयोग अच्छा था कि कोई हताहत नहीं हुआ। इसमें एक व्यक्ति के हाथ की हड्डी टूट गई। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में भर्ती कराया गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी यात्रियों को बाहर निकलवाया। 

विज्ञापन

शाहगंज डिपो की बस बृहस्पतिवार की भोर में प्रयागराज से सवारी लेकर शाहगंज की तरफ जा रही थी। उस समय बस में दो दर्जन यात्री सवार थे। बनुआडीह गांव के पास पहुंचने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने बस को बाई तरफ मोड़ दिया। बस असंतुलित होकर सड़क के बगल में पलट गई। बस पर सवार बाबू(48) निवासी कलकत्ता के दाए हाथ में गंभीर चोट आई है, वह शाहगंज में रहकर फेरीकर कबाड़ खरीदने का काम करता है। अन्य यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें