सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र में लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित रामनगर गांव के पास बुधवार को बेसहारा गोवंश को पकड़कर अस्थाई गोशाला सवायन भेजा गया।
अरसियां मोड़ से सदरुद्दीनपुर तक काफी दिनों से बड़ी संख्या में बेसहारा पशुओं का झुंड घूम रहा था। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। बुधवार को पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीम ने 12 गोवंशों को पकड़कर कैटल कैचर से गौशाला भेज दिया।