फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप ने युवा दिवस की पूर्व संध्या पर किया दीप प्रज्वलन

विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन कर आयोजित संगोष्ठी में बैठे लोग। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय के समक्ष राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर संगोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रज्जू भैया संस्थान के निदेशक डॉ. देवराज सिंह रहे। उन्होंने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद की जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान जिला प्रमुख डा. मनोज कुमार पांडेय, डा. आलोक दास, डा. श्याम कन्हैया, डा. मंगल यादव, डा. शशिकांत यादव, डा. विद्युतमल ने अपने विचार रखे। संचालन इकाई अध्यक्ष प्रिंस त्रिपाठी ने और धन्यवाद ज्ञापन विभाग सह संयोजक सुमित सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें