फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य व चौकी प्रभारी के बीच हुई गाली गलौज,ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज भाऊपुर त्रिवेणी सिंह और जिला पंचायत सदस्य व अपना दल एस के नेता ललई सरोज के बीच बातचीत के दौरान हुए गाली-गलौज का आडियो वायरल हो रहा है। आडियो वायरल होने के बाद जिला पंचायत सदस्य ने साथियों के साथ थाने पर पहुंचकर शुक्रवार की देर शाम पहुंचकर इसकी शिकायत किया है। साथ ही चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कसियाव गांव के पास शुक्रवार शाम को अवैध खनन कर रही जेसीबी मशीन सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज भाऊपुर त्रिवेणी सिंह ने अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। जिसे छुड़ाने के लिए अपना दल एस के नेता व जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज ने फोन से चौकी इंचार्ज को फोन करके कहा तो दोनों लोगों से कहासुनी होने लगी। बातों ही बातों में दोनों लोगों में गाली गलौज शुरू हो गई, जिसकी ऑडियो वायरल हो गया। गाली गलौज होने के बाद नाराज जिला पंचायत सदस्य व अपना दल एस के नेता ललई सरोज अपने सहयोगी के साथ देर शाम को शिकायत लेकर नेवढ़िया थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह से बताकर चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। आदेश आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें