फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन: जौनपुर में सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद तूफानी सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति निकाली थी रैली

Thu, 03 Feb 2022 10:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

जौनपुर पुलिस ने बुधवार की रात केराकत विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद तूफानी सरोज के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तूफानी सरोज  पर बिना अनुमति रैली निकालने का आरोप है। 
विज्ञापन
इटैली बाजार में नुक्कड़ सभा करते पूर्व सांसद तूफानी सरोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर की केराकत विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने बुधवार को समर्थकों के साथ मुफ्तीगंज ब्लॉक के इटैली बाजार से रैली निकाली। इस दौरान कई स्थानों पर नुक्कड़ सभा भी किया। जगह-जगह स्वागत के दौरान कोविड नियमों की भी खूब अनदेखी हुई।

विज्ञापन


उड़न दस्ता टीम ने बिना अनुमति रैली और सभा करने के मामले में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कोतवाली में दी। कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि सपा प्रत्याशी तूफानी सरोज और उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाल ने बताया कि बिना अनुमति के सपा नेता पूर्व सांसद तूफानी सरोज अपने भारी समर्थकों के साथ बुधवार को मुफ्तीगंज व अन्य स्थानों पर रैली निकाली। जगह-जगह नुक्कड़ सभा भी की। यही नहीं उनके साथ चल रहे लोगों ने कोविड गाइड लाइन का पालन भी नहीं किया।
विज्ञापन

पढ़ेंः कांग्रेस ने पूर्वांचल की पांच सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, मऊ में बदले उम्मीदवार, जाने किसे दिया टिकट

विज्ञापन

सपा प्रत्याशी बोले- भाजपा के इशारे पर हो रही कार्रवाई

वहीं इस मामले में पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर विपक्ष को अनायास दबाने का कुप्रयास किया जा रहा है। लेकिन, सपा किसी भी दबाव में आने वाली नहीं है। जबकि भाजपा के बड़े नेता खुद खुल्लमखुल्ला आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। किंतु प्रशासन उसको संज्ञान में नहीं ले रहा है और न ही कोई एक्शन हो रहा है।

जिले में इससे पूर्व भी सपा और बसपा नेता पर जौनपुर में आचार संहिता का मुकदमा दर्ज हो चुका है। लेकिन, जैसे- जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे- वैसे ही आचार संहिता उल्लंघन के भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें