फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती: जौनपुर में दौड़ से छंटे युवक ने खंभे पर चढ़कर पकड़ा बिजली का तार, झुलसा; बीएचयू रेफर

Wed, 16 Sep 2026 11:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में होमगार्ड भर्ती में दौड़ से छंटे युवक ने खंभे पर चढ़कर बिजली का तार पकड़ लिया। इससे वह झुलस गया। आनन-फानन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
युवक को पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ में सफल नहीं होने पर गाजीपुर के सैदपुर थानाक्षेत्र के लोढीपुर निवासी अमन (25) स्टेडियम से करीब 500 मीटर दूर एक बिजली के खंभे पर चढ़कर तार पकड़ लिया। करंट की चपेट में आकर अमन झुलस गया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, दौड़ के दौरान डिहाइड्रेशन के कारण 11 अभ्यर्थी बेहोश हो गए। 

सभी को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। शाम पांच बजे चार अभ्यर्थियों को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। जबकि छह का इलाज चल रहा है। 

होमगार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी सुबह करीब आठ बजे स्टेडियम पहुंच गए थे। दोपहर 12 बजे से परीक्षा शुरू हुई। तेज धूप के कारण कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें