फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाडफ़ूंक के लिए जा रहे युवक को बच्चा चोर समझकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोरई खुर्द गांव निवासी युवक की रविवार को सुबह आजमगढ़ जिले के दीदारगंज बाजार के पास बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। वह अपने और भाई के कुल छह बच्चों को लेकर सूखा रोग झराने के लिए जा रहा था। ग्रामीण उसे बच्चा चोर समझ बैठे।
विज्ञापन

खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरईखुर्द निवासी सन्तराम बिंद (35) अपने 4 बच्चों व अपने भाई के दो बच्चों के साथ रविवार को आजमगढ़ जनपद के पलथी गावं में एक ओझा के पास सूखा रोग झराने के लिए जा रहा था । दीदारगंज बाजार के पास उसकी कार पंचर हो गई । वह बच्चों को कार में छोड़ कर पंक्चर की दूकान पर चला गया। कार में एक साथ 6 बच्चो को देख ग्रामीणों में सुगबुगाहट शुरू हो गई। युवक को लोग बच्चा चोर समझ बैठे। संतराम पंचर बनवाकर वापस कार के पास आया तो वहां भीड़ जुट गई थी। लोगों ने उससे पूछताछ किए बिना ही पीटना शुरू कर दीया। थोड़ी ही देर में पुलिस आ गई और सन्तराम को कार और बच्चों समेत थाने ले गई । सूचना पर संतराम के परिजन भी मौके पर पहुंच गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें