फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती घाटों पर किया श्रमदान

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शिराज-ए-हिंद तथा जन सूचना अधिकार समिति ने गोमती प्रदूषणमुक्त अभियान के तहत हनुमान घाट पर गोमती की सफाई की। घाट किनारे के कूड़ा कचरा तथा पालीथीन के पैकेट हटाए गए। बाद में यहां हुई एक विचार गोष्ठी में गोमती को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया। साथ ही लोगों से इस कार्य में मदद का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष डा. आलोक गुप्ता ने सभी सामाजिक संगठनों से इस कार्य में मदद मांगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अपने सुझाव दिए तथा सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान अरविंद साहू, चंद्रेश सेठ, सुनील सेठ, राम आसरे सोनी, शिवम, विजय, धीरज दुबे, पीयूष चतुर्वेदी, नीरज साहू, राजू साहू, पंकज वर्मा, संदेश साहू, विशाल सोनकर, संदीप श्रीवास्तव, मो. खालिद, आशीष मौर्य, हेमंत सिंह, सुनील सेठ, तौहीर रिजवी, गौरव श्रीवास्तव, अमित शमी, सुरेश सोनी, अमित गुप्ता, राजू वर्मा, शिवम साहू, शंकर मोदनवाल, जय सिंह, अक्षय गुप्ता, डा. जुबेर, सदानंद, सनी सोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें