मछलीशहर। अधिवक्ता धमेंद्र श्रीवास्तव पर बीते दिनों हुए हमले के विरोध में सोमवार से तहसील अधिवक्ता संघ ने दो दिवसीय प्रदर्शन शुरू किया। हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी करने में प्रशासन जानबूझ कर हीलाहवाली कर रहा है। कहा कि शाहगंज तहसील के अधिवक्ता इंद्रदेव के हमलावरों का पता लगाने में भी पुलिस कोई रुचि नहीं ले रही है।
सोमवार को तहसीलदार न्यायालय के सामने अधिवक्ता धरने पर बैठ गए। संघ ने तहसील प्रशासन के उदासीन रवैये की निंदा की। कहा कि प्रशासन की उदासीनता के कारण अपराध तेजी से बढ़ रहा है। दोपहर में एसडीएम श्रीनिवास मिश्र और सीओ आनंद कुमार ने मौके पर पहुंच कर ज्ञापन लिया। सीओ ने आश्वासन दिया कि दस दिन के भीतर हमलावरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। धरना सभा की अध्यक्षता केदार नाथ यादव ने की। इस मौकेपर अध्यक्ष रामसूरत पटेल, जितेंद्र श्रीवास्तव, इंद्र प्रकाश सिह, अशोक श्रीवास्तव, हरिनायक तिवारी, कमलेश कुमार, रामजी गुप्त, भरतलाल यादव, सरजू राम बिंद, सुरेंद्रमणि शुक्ल, प्रेमचंद विश्वकर्मा, ललित मोहन, जय प्रकाश दुबे, बाबूराम, सोहनलाल पुष्कर, जगदंबा प्रसाद मिश्र, वेद प्रकाश, भइयालाल, अनिल कुमार, श्यासुंदरलाल, नंदलाल यादव, अनुराग श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, यज्ञनारायण सिंह, महाबली यादव, राजेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।