फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से लगी आग, पांच झुलसे

Sat, 07 Jun 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन/गभिरन। थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के लिए खाना बनाते समय गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से पांच लोग जख्मी हो गए। सभी को पीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उधर काफी मशक्कत के बाद पर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी पूर्व प्रधान रामचंद्र गुप्ता की बेटी का शुक्रवार को विवाह था। सुबह से ही विवाह की तैयारी चल रही थी। वैवाहिक समारोह के लिए खाना भी बन रहा था। गैस सिलेंडर में लगे पाइप से कहीं से गैस रिसाव हो रहा था। इससे दोपहर में अचानक पाइप में आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। इसके चलते रामचंद्र का बेटा राजकुमार (30), उसकी नातिन रेनू गुप्ता (22), गांव निवासी राम सहाय (40), सुल्तानपुर जिले के दियरां बाजार निवासी अच्छेलाल गुप्ता (52) और सुभाष का बेटा मोहन (10) झुलस गया। आनन-फानन में सभी को पीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इधर आग लगने की सूचना पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सिलेंडर में आग लगी होने के कारण नजदीक जाने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इनसेट में
खुशी का माहौल हुआ गमगीन
खुटहन। थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान राजकुमार के घर वैवाहिक समारोह से पहले गैस रिसाव से आग लगने के कारण माहौल गमगीन हो गया। दुल्हन का सगा भाई राजकुमार और भांजी रेनू समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इससे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। गांव के लोग परिवार वालों को ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें