फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहती हैं 8 महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोरशोर से जुटी हुई है। इसके लिए 15 नवंबर तक आवेदन मांगा गया था। सभी नौ विधानसभा सीटों से 70 लोगों ने जिलाध्यक्ष के समक्ष टिकट के लिए आवेदन किया है। इनमें आठ महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा नदीम जावेद सहित कई लोगों ने प्रदेश कार्यालय में अपना आवेदन किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका वाड्रा की तरफ से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसद टिकट देने के लिए 15 नवंबर तक आवेदन मांगा गया था। आवेदन प्रदेश मुख्यालय के अलावा जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय में जमा करने को कहा गया था। जिसके तहत कुल 71 से अधिक नेताओं ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के मुताबिक जिला कार्यालय पर सभी नौ विधानसभा सीटों से 62 पुरुष और 8 महिलाओं का आवेदन शामिल हैं। इनमें सबसे कम सदर विधानसभा से एक और सर्वाधिक मुंगराबादशाहपुर विधानसभा सीट के लिए 15 आवेदन आए हैं। इसके अलावा केराकत, मड़ियाहूं, मछलीशहर (सुरक्षित) और बदलापुर विधानसभा सीट से 10-10 लोगों ने आवेदन किया है। बात अगर महिला आवेदकों की बात करें तो बदलापुर से तीन, मुंगराबादशाहपुर, केराकत और मछलीशहर से दो-दो और सदर और मड़ियाहूं से एक-एक महिलाओं ने आवेदन किया है। इसके अलावा सदर से पूर्व विधायक नदीम जावेद के अलावा कुछ लोगों ने अलग-अलग विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने के लिए अपना आवेदन प्रदेश कार्यालय में भी जमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें