फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी स्टेडियम में शीघ्र बनेगा स्वीमिंग पुल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में स्वीमिंग पुल बनाने का कार्य शीघ्र शुरू होगा। इसके लिए शासन की ओर से 4 करोड़ 50 लाख रुपये पास कर दिया गया है। इसे बनवाने की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को सौंपी गई है। स्वीमिंग पुल के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था मंगलवार को अपनी टीम के साथ इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंच रही है। इस दौरान स्वीमिंग पुल के निर्माण के लिए जमीन देखने का कार्य करेगी।
जिले में तैराकी सीखने के लिए स्वीमिंग पुल नहीं था। खिलाड़ी दूसरे जनपदों में जाकर तैराकी सीखने का कार्य कर रहे थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में शीघ्र ही तैराकी का प्रशिक्षण लेने के लिए स्वीमिंग पुल बनाने का कार्य किया जाएगा। जिसमें तैराकी के लिए इच्छ़ुक खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में स्वीमिंग पुल बनाने के लिए 4 करोड़ 50 लाख रुपये शासन ने पास किया है। इस दौरान स्वीमिंग पुल के साथ अतिरिक्त लर्निग पुल का भी निर्माण होगा। स्वीमिंग पुल 50 मीटर लंबा और 8 लेन का बनाया जाएगा। लर्निंग पुल 50 मीटर लंबा बनाया जाएगा। इसे बनवाने की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को सौंपी गई है। स्वीमिंग पुल के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था मंगलवार को अपनी टीम के साथ इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंच रही है। वह उक्त स्टेडियम परिसर में जमीन तलाशेगी। इसके बाद स्वीमिंग पुल का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन


एक माह में देना होगा 700 रुपये
जौनपुर। स्वीमिंग पुल में तैराकी सीखने के लिए इच्छुक खिलाड़ी को पैसा भी जमा कराना होगा। इस दौरान एक खिलाड़ी को तैराकी सीखने के लिए एक माह में 700 रुपये देना होगा। तभी खिलाड़ी तैराकी का प्रशिक्षण ले सकेगा।
विज्ञापन


नगर विकास राज्यमंत्री गिरिशचंद्र यादव के सहयोग से जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के प्रस्ताव पर शासन ने स्वीमिंग पुल के निर्माण के लिए चार करोड़ 50 लाख रुपये पास किया है। इसका निर्माण यूपीपीसीएल द्वारा कराया जाएगा। स्वीमिंग पुल बन जाने से अब खिलाड़ियों को तैराकी सीखने के लिए दूरदराज नहीं जाना होगा। - रुस्तम खां, उपक्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें