संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय की 58 सेवाएं जल्द ऑनलाइन हो जाएगी। अब आवेदन, डुप्लीकेट आरसी, पता, नाम परिवर्तन और मोबाइल नंबर घर बैठे ही बदल सकेंगे। इससे लोगों को एआरटीओ का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
संभागीय परिवहन विभाग सभी सुविधाएं ऑनलाइन करने में जुट गया है। आवेदक डुप्लीकेट आरसी, पता, नाम परिवर्तन और मोबाइल नंबर घर बैठे ही बदल सकेंगे। इसके लिए विभाग को उपलब्ध कराए गए परिवहन-4 साफ्टवेयर को केंद्रीय परिवहन विभाग के कार्यालय से सीधे जोड़कर एआरटीओ ऑफिस की ऑनलाइन कार्यों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इससे जो सेवाएं ऑनलाइन नहीं हुई हैं, वह भी ऑनलाइन हो जाएंगी। क्योंकि उनपर भी कार्य पूरा हो गया है। अभी ऑनलाइन कार्यों का ट्रायल चला। वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले प्रभावी करने की तैयारी है।
संभागीय निरीक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यालय केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के सॉफ्टवेयर से सीधे जुड़ रहा है। उपलब्ध कराया गया वाहन-4 सॉफ्टवेयर जुड़कर कार्य करने लगेगा। सॉफ्टवेयर का ट्रायल पूर्ण होने के बाद लोगों को 58 सुविधाएं ऑनलाइन मिलने लगेंगी। इससे लोगों को कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। वह घर पर ही एप के माध्यम से जरूरी कार्य कर सकेंगे।