फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नारी महाकुंभ में 5 हजार महिलाओं ने ली जानकी सौगंध

विज्ञापन
जलालपुर के पुरेंव गांव में बड़कू हनुमान आश्रम में अंतर्राष्ट्रीय नारी महाकुंभ का भव्य शुभारंभ। - फोटो : 1
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के पुरेंव गांव में स्थित बड़कू हनुमान आश्रम में 9 दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय नारी महाकुंभ’ का भव्य शुभारंभ हुआ। विशाल भारत संस्थान एवं राज राजेश्वर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने मशाल प्रज्वलित कर किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर हजारों महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली और अपने परिवार व देश की रक्षा के लिए ‘’जानकी सौगंध’’ ली। इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति की असली धुरी नारी ही है। माता जानकी का चरित्र नारी शक्ति, धैर्य, त्याग और शौर्य का वो सर्वश्रेष्ठ आदर्श है, जो बिखरते समाज को दोबारा जोड़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
विज्ञापन

आज के दौर में टूटते परिवारों, बिखरते रिश्तों और गिरते नैतिक मूल्यों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सनातन धर्म सम्राट जगद्गुरु बालक देवाचार्य महाराज ने बड़कू हनुमान आश्रम को ‘सिद्धपीठ’ की मान्यता प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान जल व प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ समाज में नैतिक संस्कारों के प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।
आयोजकों ने कार्यक्रम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए बताया कि इस महाकुंभ के माध्यम से घर-घर में ‘जानकी रसोई’ की अवधारणा को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी को भोजन के साथ-साथ सनातनी संस्कार भी मिल सकें। इस पावन अवसर पर जगद्गुरु ने मुख्य पुरोहित प्रवीण मिश्र ‘रिंकू महाराज’ को दीक्षा दी, जिसके बाद अब उन्हें ‘प्रभु रामदास महाराज’ के नाम से जाना जाएगा। उद्घाटन समारोह में 5 हजार से अधिक महिलाओं के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता, संत और प्रबुद्धजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

जलालपुर के पुरेंव गांव में बड़कू हनुमान आश्रम में अंतर्राष्ट्रीय नारी महाकुंभ का भव्य शुभारंभ। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें