जौनपुर। कोरोना में लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके लिए सरकार ने आपदा राहत कोष में 50 लाख रुपया भेजा है। इसमें उपकरण से लेकर क्वारंटीन में देखभाल करने वाले अस्पताल कर्मियों को भोजन व पानी आदि की सुविधा मुहैया करानी है।
कोरोना में सबसे अधिक जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग निभा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को उपचार करने में परेशानी न हो,इसके लिए शासन ने 50 लाख की धनराशि आपदा राहत कोष में दी है। जिसमें थर्मल स्कैनर,कीट, सैनिटाइजर, बाडी ग्लब्स, हैड मास्क, ग्ल्ब्स, ब्लीचिंग पाउडर, सोडियम हाइड्रो क्लोराइड, क्वारंटिन में तैनात चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के खाने पीने आदि पर खर्च किया जाना है। इस धनराशि को खर्च करने के लिए क्रय समिति बनाई गई है, जो आवश्यक्ता के अनुसार पैसे को खर्च करेगी।
पैसा खर्च करने के लिए क्रय समिति गठित
जौनपुर। आपदा राहत कोष में आये धनराशि को खर्च करने के लिए क्रय समति का गठन कर दिया गया है। जिसमें सीएमओ डा.रामजी पांडेय को अध्यक्ष नामित किया गया है। जबकि जिला पुरूष अस्पताल के सीएमएस डा.एके शर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार और सीआरओ डा.सुनील वर्मा सदस्य बनाये गये हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश ने बताया कि राहत कोष से मिले 50 लाख रुपये को जरूरत के हिसाब से खर्च किया जाएगा।