फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रुपये-लॉकेट चोरी करने में 4 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चार अंतरराज्यीय महिला झपट्टेबाज। संवाद
विज्ञापन
डोभी। चंदवक पुलिस ने चोरी के मामले में बिहार की चार महिलाओं आरोपियों को शनिवार को बगेरवा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास पुलिस ने 300 रुपये नकद, एक लॉकेट बरामद किया है। पुलिस गोनौली रेलवे डगरा के पास एक महिला के पर्स से दो हजार रुपये और सोने का लॉकेट चोरी होने की घटना से भी जोड़कर जांच कर रही है।थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के चेवार (पूर्व का पुरा) गांव निवासी रेखा वर्मा शुक्रवार को टेंपो से चंदवक बाजार जा रही थीं।
विज्ञापन

आरोप है कि गोनौली गांव के पास चार महिलाएं भी टेंपो में सवार हो गईं। चंदवक बाजार में पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर रेखा को बैग से दो हजार रुपये और सोने का लॉकेट गायब मिला। उन्होंने टेंपो में सवार महिलाओं पर चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। एसआई मदन शर्मा ने बताया कि चारों आरोपी बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के सिरकी चौक निवासी विच्छू, बिहिया निवासी संध्या, पूजा और चांदनी हैं।
विज्ञापन

चारों के खिलाफ चंदवक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें