प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 की भर्ती के गुरुवार को पांचवीं काउंसिलिंग में 350 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई गई। 72825 पदों पर चल रही शिक्षक भर्ती के तह इसके पहले हुई चार बार की काउंसिलिंग में भी सभी पद नहीं भरे जा सके।
गुरुवार को डायट प्राचार्य डा. सच्चिदानंद यादव के निर्देशन में काउंसिलिंग के लिए तीन टेबल बनाए गए थे। डा. रवींद्रनाथ यादव, डा. कल्पना मलहोत्रा, ब्रह्मजीत यादव, रेखा जायसवाल को अलग अलग टेबल जिम्मेदारी दी गई थी।
वहीं संभावना जताई जा रही है कि इस बार की काउंसिलिंग में जिले में रिक्त सभी पद भर लिए जाएंगे।
यहां एससी, एसटी, ओबीसी महिला साइंस और विकलांग स्पेशल कटेगरी की ही सीटें रिक्त हैं।