फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस जिले में 35 फीट धंसी जमीन, देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़

Mon, 17 Aug 2020 07:10 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

  • जमीन धंसने से चार फीट की परिधि में 35 फीट गहरा कुएं जैसा गड्ढा बना
विज्ञापन
जौनपुर के सुरहुरपुर गांव में धंसी जमीन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले में रविवार रात चार फीट की परिधि में 35 फीट जमीन धंस गई। यह घटना जिले के सुरहुरपुर गांव में स्थित धान के खेत में हुई। संयोग ही था कि उस वक्त खेत में कोई नहीं था नहीं तो हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन

जमीन धंसने की सूचना पर भीड़ जमा हो गई। माना जा रहा है कि इस स्थान पर पूर्व में कभी कुआं रहा होगा। इसकी मिट्टी बारिश के चलते धंस गई। हालांकि गांव के बुजुर्गों को भी पता नहीं है कि यहां कभी कुआं था।


सुरहुरपुर गांव निवासी रामधनी चौहान ने घर से करीब सौ मीटर दूरी पर स्थित खेत में धान की रोपाई की है। रविवार रात किसी समय खेत में जमीन धंस गई। सोमवार को रामधनी धान के खेत से घास निकालने पहुंचे तो कुएं जैसा गड्ढा देखकर हैरान हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में चार फीट की परिधि में बने गहरे गड्ढे में करीब दस फीट नीचे पानी भरा था। इससे उसकी गहराई का पता नहीं चल पा रहा था। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने रस्सी में ईंट बांधकर गड्ढे में डाला तो पता चला कि उसकी गहराई 35 फीट है। मौके पर जुटे लोगों का मानना है कि यहां कभी कुआं रहा होगा, जिसे बाद में पाट दिया गया होगा।

बारिश के चलते मिट्टी बैठ गई। हालांकि मौके मौके पर जुटे 70 से 80 वर्ष के बुजुर्गों को भी यह पता नहीं है कि यहां कभी कुआं रहा था।  60 साल के रामधनी चौहान का कहना है कि इस खेत में उनके पिता जी के समय से खेती हो रही है है। अगर कभी धान की रोपाई के समय इसी तरह जमीन धंसी होती तो हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें