फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक कार्य करने के लिए युवाओं की उम्र मायने नहीं रखती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। युवाओं के लिए यह मायने नहीं रखता कि उनकी उम्र कितनी है, क्योंकि कम उम्र में भी कई लोगों ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कृष्ण ने जब कंस का संहार किया था, तब वह भी युवा थे। उक्त बातें पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज ने बुधवार को जनहित महाविद्यालय गोमटी नगर में आयोजित युवा महोत्सव एवं जनहित प्रतिभा संवर्धन कार्यक्रम में कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक बार रविन्द्र नाथ टैगोर ने कहा था कि अगर भारत को जानना है तो पहले स्वामी विवेकानंद को पढ़ना और जानना होगा। भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, अशफाक उल्लाह, खालसा पंत की स्थापना करने वाले गुरु गोविन्द सिंह और रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान व्यक्तियों ने युवावस्था में ही अद्वित्य योगदान दिया था। महाविद्यालय के प्रवक्ता उदय भान सिंह ने स्वामी विवेकानंद के बारे में विस्तार से बताया। जनहित इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मंगला प्रसाद यादव ने इस कार्यक्रम में युवा छात्रों को मतदान के लिए भी जागरूक किया। इस मौके पर डा.संजय पाठक, डा. सुमन सिंह, जया सिंह, आशीष प्रजाति, जय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें