फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड परीक्षा में शामिल होंगे 29119 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 को नकल विहीन, शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि छह जुलाई 2022 को दो पालियों में (प्रथम पाली में पूर्वाह्न 9 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक) आयोजित होगी। बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2022-24 में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 29 हजार 119 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। डीएम ने कहा कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल एवं किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। जनपद में शांतिपूर्ण परीक्षा कराए जाने में सभी केंद्र व्यवस्थापक सहयोग करें। यदि कही भी नकल कि शिकायत मिलती है तो संबंधित को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा के दिन सभी मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहेंगे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश ने बताया कि जनपद में बीएड प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 68 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 136 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। जो परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रखेंगे और परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराएंगे। अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार ने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर महिला पुलिस के द्वारा जांच की जाएगी। एसटीएफ भी सक्रिय रहेगी। बैठक में बरेली विवि के प्रतिनिधि प्रो. प्रेमपाल सिंह, विष्णु गुप्ता, राकेश मौर्या, डा. रमेशमणि त्रिपाठी, सहायक रजिस्टार बबिता सिंह, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी ललित मिश्रा, रमेश यादव, अखिलेश पाण्डेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें