फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर से छेड़छाड़ करने पर 28.44 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र के तीन राइस मिल संचालकों के खिलाफ बिजली विभाग ने मीटर से छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही उनपर 28.44 लाख का जुर्माना लगाने दर्ज कराया है। शिकायत पर पहुंचे विद्युत प्रवर्तन दल की के अधिकारियों की टीम ने मीटर की जांच की। जांच में शिकायत सही पाने पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वाराणसी के प्रवर्तन दल की टीम के साथ विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता रमानंद मिश्र के नेतृत्व में बुधवार को पंवारा के कुंडरिया गांव के राइस मिल संचालक रामधारी, मुंगराबादशाहपुर में पुरऊपुर के राइस मिल संचालक श्याम नारायण के मिल पर छापेमारी कर मीटर की जांच की। छानबीन में दोनों के मीटर में छेड़छाड़ करने की पुष्टि हुई। जिससे विद्युत बिल घटकर आ रहा था। इसी तरह हिम्मतनगर पंवारा के राइस मिल संचालक तुलसीराम ने मीटर से अलग दूसरा केबिल खंम्भे से खींचकर बिजली बिल में चोरी कर रहे थे। जांच में सत्यता पाए जाने के बाद टीम ने तीनों राइस मिल संचालकों पर 28.44 लाख का जुर्माना लगाने के साथ ही तीनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। छापेमारी के दौरान एसडीओ अमर बहादुर सिंह, राहुल कुमार, सहायक अभियंता मनीष सिंह, जेई आशीष पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें