पूर्वांचल विश्वविद्याय से संबद्द 27 कालेजों ने बीएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा फार्म अभी तक नहीं जमा किया है। जिसके कारण इनका प्रवेश पत्र रोक दिया गया है। यदि यह कालेज दो अप्रैल तक परीक्षा रसीद और फार्म जमा नहीं करते है तो तो उन्हें 25-25 हजार विलंब शुल्क देना होगा। विलंब शुल्क के साथ 3 से 5 अप्रैल तक परीक्षा फार्म जमा किए जाएंगे। सहायक कुल सचिव परीक्षा अमृतलाल ने कहा कि बिना फीस रसीद जमा किए प्रवेश पत्र जनरेट नहीं किया जाएगा।
बाबू बैजनाथ प्रसाद महाविद्यालय केराकत, दियावांनाथ केवला शंकर महाविद्यालय जौनपुर, श्री वासुदेव महाविद्यालय गुतवन प्रथम, मां शारदा कालेज सुईथाकला जौनपुर, मां वागेश्वरी देवी महा विद्यालय नसीरपुर गाजीपुर, आर गर्ल्स डिग्री कालेज रामपुर बलभद्रपुर गाजीपुर, रमाशंकर बालगोपाल महाविद्यालय नसीरपुर गाजीपुर, आदर्श एमडी महाविद्यालय तलवल गाजीपुर, मालती महिला महाविद्यालय जंगीपुर गाजीपुर, उदय प्रताप महाविद्यालय खेताबपुर गाजीपुर, आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय जंगीपुर गाजीपुर, चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय जखनिया गाजीपुर, काशीनाथ शिक्षा संस्थान ककरही गाजीपुर, बाला जी इंस्टीट्यूट जखनिया गाजीपुर, भृगुबाबा महिला महाविद्यालय धामूपुर गाजीपुर, रमापकि वैद्य महिला महाविद्यालय धमेशपुर गाजीपुर, शिवपूजन गोकुल महाविद्यालय गहरपुर गाजीपुर, बैजनाथ महाविद्यालय बुढनपुर गाजीपुर, शैलेष महाविद्यालय सवांस गाजीपुर, जनता आदर्श महाविद्यालय गंगौली गाजीपुर,
रामनगन गर्ल्स महाविद्यालय अमिला मऊ, लालशर कृषक महाविद्यालय टकटेउवा मऊ, एचएमपीवाताल मऊ, ऋषिरामनरेश महाविद्यालय दुबारी मऊ, इंडियन एजुकेशन मऊ, बाबा भृगु महाविद्यालय पलिया मऊ और माता धिराजी महाविद्यालय सलेमपुर आजमगढ़ शामिल हैं।