फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल

Sun, 08 Aug 2021 10:09 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिच्छा पुलिया के पास शनिवार रात पुलिस और  25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। घुटने में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।  
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिच्छा पुलिया के पास शनिवार रात पुलिस और  25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर व्यापारियों से भय दिखाकर वसूली करता था। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार के मुताबिक, खुटहन पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर ओम प्रकाश पांडेय बदलापुर से होते हुए बाइक से पिलकिच्छा की तरफ आ रहा है। इसके बाद पुलिस पिलकिच्छा पुलिया से थोड़ा आगे बदलापुर मार्ग पर चेंकिग शुरू कर दी।

इस दौरान एक बाइक सवार तेज गति से पिलकिच्छा पुलिया की तरफ आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह फायर करने लगा। जवाबी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक खुटहन द्वारा फायर किया गया। पुलिस की गोली ओमप्रकाश पांडेय के पैर में लगी। गोली लगने से वह सड़क पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए सीएचसी खुटहन पहुंचाया। बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें