फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक पांच हजार किसानों के आवेदन में मिली हैं त्रुटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक पांच हजार किसानों के आवेदन पत्रों में त्रुटियां मिली हैं। किसी आवेदन में आईएफसी कोड व खाता नंबर तो किसी में किसान का नाम व गांव का नाम ही गलत है। कृषि विभाग के अनुसार सबसे अधिक त्रुटियां काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक में खाता वाले किसानों की मिली हैं। क्योंकि इस बैंक का पूरे जिले का एक ही आईएफसी कोड है। जिसके कारण त्रुटियां हुई हैं। वैसे त्रुटियों को सुधारने के लिए कृषि विभाग द्वारा तहसील को सूची भेज दी गई है। अभी तक चार लाख 29 हजार किसान पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में दो हेक्टेयर तक जोत करने वाले छह लाख 36 हजार 852 लघु व सीमांत किसान हैं। जिनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाना है। इन किसानों का लेखपाल द्वारा आधार कार्ड नंबर, खतौनी की नकल, पास बुक की फोटो काफी लिया जा रहा है। जिसका सत्यापन कर उनकी फीडिंग कराई जा रही है। इस दौरान कुल चार लाख 34 हजार किसानों की पूरी सूचना इस योजना के पोर्टल पर फीड कर दिया गया है। लेकिन पांच हजार किसानों की सूचनाएं गलत मिली हैं। इसकी जानकारी होते ही कृषि विभाग में हड़कंप मच गया। कृषि विभाग से ऐसे किसानों की सूची निकाल कर एसडीएम को भेजा गया है। साथ ही त्रुटियों को सुधारने और सही फीडिंग कराने का निर्देश दिया है।
इनसेट:
दो लाख किसानों की नहीं हो पाई फीडिंग
जौनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में अभी दो लाख दो हजार 852 किसानों की फीडिंग नहीं हो पाई है। हालांकि किसानों का सत्यापन कर फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। लेकिन अभी तक मात्र चार लाख 34 हजार किसानों की फीडिंग हो पाई है। जबकि जिले में छह लाख 36 हजार 852 किसान हैं।
विज्ञापन

कोट:
पांच हजार किसानों के आवेदन पत्रों में त्रुटियां मिली हैं। सबसे अधिक किसानों के आवेदन पत्रों में काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के आईएफसी कोड गलत हैं। पोर्टल द्वारा इन किसानों को अपात्रों की श्रेणी में रख दिया गया था। जिसकी जानकारी होने के बाद त्रुटियों को सुधारने के लिए एसडीएम को ऐसे किसानों की सूची दे दी गई है।
विज्ञापन

जयप्रकाश
उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें