फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने वालों से वसूला 21 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। बिना मास्क सड़क पर घूमत पाए गए लोगों से पुलिस ने 21 हजार रूपये जुर्माना वसूला। कोरोना के तेजी से बढ रहे संक्रमण को देखते हुए लोगों को मास्क लगाने के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

संक्रमण को देखते हुए पुलिस भी लोगों को जागरुक कर रही है। बार-बार चेतावनी के बाद भी मास्क नहीं लगाने पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर राम प्रवेश कुशवाहा ने पुलिस बल के साथ सरैयां मोड़ व केशवपुर फाटक पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर 21 लोगों का मास्क न लगाने के कारण एक -एक हजार का चालान काटकर जुर्माना वसूला। एसओ ने बताया कि कोरोना महामारी के गाइड लाइन का पालन लोग नहीं कर रहे है। जिसके लिए जुर्माना वसूल किया जा रहा है। दुबारा बिना मास्क के पाए जाते है तो इन्हीं लोगों का दस- दस हजार रुपये का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें