मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव में 21 मई को आई बारात में दूल्हे के भतीजे को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे बीस हजार के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को बभनियांव मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों बदमाशों का चालान न्यायालय भेज दिया।
असवां गांव में 21 मई को बदलापुर क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा गांव से बरात आई थी। यहां बदमाशों ने दूल्हे के भतीजे सुशांत उर्फ सोले को गोली मारकर घायल कर दिया था। दूल्हे के भाई ने ऊदपुर गेल्हवा निवासी विवेक पांडेय, अर्सिया सरपतहा निवासी शिवम मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। फरार दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को बभनियांव गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।