फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए कल रात से 2 दिनों की पाबंदी लागू, प्रशासन ने कसी कमर

Thu, 09 Jul 2020 10:37 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

यूपी में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण व अन्य संक्रामक बीमारियों के जागरूकता कार्यक्रम के लिए कल रात दस बजे से लागू होने वाले प्रतिबंधों को लेकर पूर्वांचल के सभी जिलों का प्रशासन अलर्ट हो गया है। निर्देशों के तहत सभी आवश्यक सेवाओं और जरूरी सामानों की आपूर्ति को छोड़कर अन्य सभी तरह की तरह की दुकानें, बाजार और कार्यालय बंद रहेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान अभियान चलाकर व्यापक स्तर पर सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। हालांकि सरकार के इन निर्देशों का सरकारी कार्यालयों पर ज्यादा असर नहीं है। माह का दूसरा शनिवार होने के कारण सभी दफ्तर पहले से ही बंद हैं। 

जौनपुर के डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं। लोग घरों से बाहर न निकलें। सभी एसडीएम-सीओ को इसका अनुपालन कराने को कहा गया है। शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें