फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में 50 किमी तक कोरोना मरीज ने किया सफर, क्वारंटीन में भेजे गए चालक-परिचालक

Thu, 09 Jul 2020 09:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर निवासी एक महिला अपना उपचार लखनऊ पीजीआई में करा रही है। पीजीआई में ही उसका छह जुलाई को सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट आने से पहले ही वह मुंगराबादशाहपुर चली आई। गुरुवार को वह दोपहर में मुंगराबादशाहपुर से अपने मायके जौनपुर आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई।

विज्ञापन


पीजीआई में दर्ज उसके नंबर पर संपर्क किया गया तो पता चला कि महिला कुछ देर पहले ही रोडवेज बस से जौनपुर गई है। आनन-फानन में जौनपुर में कंट्रोल रुम को सूचना दी गई। वहां से टीम रोडवेज स्टेशन पहुंची। बस पहुंचते ही स्वास्थ्य टीम ने तत्काल महिला को अपने साथ ले लिया।

रोडवेज डिपो में बस से सभी यात्रियों को उतारकर बस को सैनिटाइज कराया गया। एआरएम विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बस के चालक-परिचालक को क्वारंटीन में भेज दिया गया है। उनकी सैंपलिंग कराई जाएगी। सभी यात्रियों का ब्योरा खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें