पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की परीक्षा मंगलवार को जिले में दो पालियों में कराई गई। परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा की निगरानी के लिए हर केंद्र पर पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। परीक्षा की निगरानी के लिए सात सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, जो सभी केंद्रों का भ्रमण करते रहे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और 2.30 से 4.30 बजे तक कराई गई।
पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए 8,601 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 7,354 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1,170 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 6,924 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5,754 परीक्षा में शामिल हुए और 1,247 ने परीक्षा छोड़ दी। 18 अगस्त को पहली पाली में 12 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में 5,631 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली की परीक्षा महज आठ केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 3,781 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पहली और दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद शहर में जाम लग गया। शहर के जेसीज चौराहा से लेकर कोतवाली तक वाहनों की कतार लग गई। सद्भावना पुल तक भयंकर जाम लग गया। इससे परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम हटाने के लिए पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।