फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नदी के किनारे पेड़ में बंधक बनाकर लूट लिए 1.90 लाख, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा/बरईपार (जौनपुर)। सिकरारा थानाक्षेत्र के सई नदी के किनारे प्रयागराज जिले के एक व्यक्ति को बंधक बनाकर 1.90 लाख लूट की घटना का अंजाम दिया गया है। बदमाशों ने पेड़ में रस्सी से बांधकर निर्वस्त्र कर पीटा और अश्लील वीडियो बनाया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के सोरांव थानाक्षेत्र के नगदिलपुर श्रीपतगंज निवासी नौशाद पुत्र सलामतुल्लाह ने एक महीने पूर्व एनिमल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भैंस बिक्री का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर एक मोबाइल नंबर दिया गया था। उस नंबर पर कॉल कर वह 25 मार्च को नौपेड़वा बाजार पहुंचा। जिस व्यक्ति को कॉल किया था, उसके साथ बाइक से वह सिकरारा थानाक्षेत्र में नदी के किनारे पहुंचा, जहां पहले से घात लगाकर बैठे सात अज्ञात लोगों ने उसे बंधक बना लिया। पेड़ में बांधकर उसे मारपीट कर उसके पास से 90 हजार रुपये लूट लिए। निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो भी बनाया। उसके परिवार को फोन कर जबरन एक लाख रुपये फोन के माध्यम से मंगा लिया। पीड़ित नौशाद के परिजनों ने डर के कारण कई लोगों से उधार रुपये लेकर बताए गए फोन नंबर पर भिजवा दिया। रुपये लेने के बाद धमकी दी कि अगर किसी को इसके बारे में बताया तो जान से मार दूंगा। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद नौशाद ने डायल 112 पर फोन किया। थाने में पहुंच कर पुलिस को आपबीती बताया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस सात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। सिकरारा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही वाराणसी के एक व्यक्ति के साथ जेसीबी खरीदने के लिए भी नौ लाख रुपये की लूट हुई थी। इसमें पुलिस ने 7 आरोपियों को नामजद किया था। इस घटना के दूसरे दिन ही इस घटना को अंजाम दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें