फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कहीं लंबी लाइन तो कहीं पेट्रोल-डीजल खत्म हाेने का नोटिस, मायूस लौटे लोग

विज्ञापन
जलालपुर के रेहटी के पास स्थित जिओ पेट्रोल पंप पर सुबह से ही लगी लाइन। स्रोत-संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में शनिवार को भी पेट्रोल व डीजल की किल्लत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात उस समय और खराब हो गए जब कई पेट्रोल पंपों में तेल खत्म हो गया है, वहां तेल नहीं है का स्टीकर चस्पा कर दिए गए। जिससे वाहन स्वामियों को निराश होकर लौटना पड़ा। हालांकि विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 16 पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हुआ था, देर शाम उपलब्ध करा दिया गया। शहर के कचहरी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर में तेल खत्म हो गया। पेट्रोल पंप संचालक की ओर से तेल नहीं है का स्टीकर चस्पा कर दिया गया। इससे वाहन स्वामियों को निराश होकर लौटना पड़ा। बाइक में पेट्रोल लेने आए अधिवक्ता मनबहाल यादव, चंद्रभान सिंह, रामजीत प्रजापति ने बताया कि पेट्रोल नहीं मिलने से पैदल सफर करना पड़ेगा। जलालपुर क्षेत्र लगभग सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत होने की अफवाह ने हलचल मचा दी। लगभग सभी प्रमुख पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। घबराहट में लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के साथ-साथ डिब्बों और बोतलों में भी तेल भरवाते नजर आए। रेहटी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह से ही वाहनों का तांता लगा रहा। तेजीबाजार विरसादपुर अमर मगन फिलिंग स्टेशन पर दो दिनों से डीजल व पेट्रोल नहीं है। पंप के मैनेजर कड़ेदीन कनौजिया ने बताया कि तेल की मांग की गई है। पैसा भी जमा कर दिया गया है। जैसे ही तेल आएगा वितरित किया जाएगा। सिंगरामऊ : क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप पर सामान्य स्थिति रही। इक्का दुक्का करके लोग डीजल पेट्रोल लेते दिखे। गौतमी पेट्रोलियम के मैनेजर ने बताया कि अफवाह के चलते लोगों ने स्टॉक लगाना शुरू कर दिया था, जिससे भगदड़ जैसा माहौल हो गया था। शनिवार को कुछ राहत रही। मुफ्तीगंज : क्षेत्र के किसान सेवा केंद्र आजाद नगर में व शमशेर फिलिंग स्टेशन हनुवाडीह में पेट्रोल-डीजल खत्म होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि गंगा फिलिंग स्टेशन देवाकलपुर में सुबह से तेल नहीं था। शाम छह बजे ट्रेकर आने के बाद तेल मिलना शुरू हो गया था। बरसठी क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल खत्म होने की अफवाहों के बीच शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों की स्थिति सामान्य रही। पड़ताल के दौरान अधिसंख्य पंपों पर सन्नाटा रहा। हालांकि, बरसठी बाजार स्थित मां दुर्गा ऑटो फिलिंग स्टेशन पर स्टॉक की कमी के चलते सुबह से दोपहिया वाहनों को मात्र 100 रुपये तक का ही पेट्रोल दिया जा रहा था। पेट्रोल लेने पहुंचे कुछ लोगों ने अधिक मात्रा में तेल देने की मांग की लेकिन पंप कर्मियों ने स्टॉक सीमित होने का हवाला देते हुए मना कर दिया। वहीं वाहन चालकों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबी दूरी तय करने वालों के लिए परेशानी हो रही है। शाहगंज क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कमी की आशंका के बीच शुक्रवार की रात सिधाई मोड़ स्थित अमृत फ्यूल पेट्रोल पंप पर अव्यवस्था दिखी। यहां ग्रामीण पिकअप पर बड़े-बड़े ड्रम लादकर डीजल भरवाते नजर आए, जिससे कतारें लग गईं। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें