फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

162 करोड़ से जिले की 37 सड़कों का जल्द होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वर्षों से क्षतिग्रस्त जिले की 37 सड़कों का जल्द कायाकल्प होगा। इनका निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत कराया जाएगा। शासन से इसकी मंजूरी मिल गई है। कुल 239 किमी लंबी सड़कों का निर्माण करीब 162 करोड़ रुपये से होगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब जल्द ही निर्माण शुरू होगा। खास बात यह कि इस योजना के तहत बनने वाली सड़क की कम से कम पांच वर्ष तक बेहतर होने की गारंटी रहेगी। अगर इस दौरान सड़क टूटती है तो दोबारा उसी धन से संस्था मरम्मत भी कराएगी।
विज्ञापन

जिला, तहसील और ब्लाक स्तर से ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क बढ़ाने के लिए शासन ने महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनवाने की पहल की है। इसके तहत जिले की उन 37 सड़कों को लिया गया है, जो आवागमन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, बावजूद लंबे समय से उनकी मरम्मत नहीं हो पा रही। इन सड़कों पर बने गड्ढे राहगीरों को जख्मी कर रहे हैं। एक-दो बार उनकी मरम्मत भी हुई तो पर्याप्त बजट के अभाव में जैसे-तैसे काम पूरा करा दिया गया, नतीजा कुछ महीनों बाद भी वहां फिर से गड्ढे बन गए हैं। अब इन सड़कों के बेहतर निर्माण के लिए उन्हें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से संवारा जाएगा। इस योजना से बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता बेहतर होगी। कम से कम पांच वर्ष तक सड़क न टूटने की ठेकेदार को गारंटी लेनी होगी। इस दौरान अगर सड़क क्षतिग्रस्त होती है तो उसकी मरम्मत के लिए भी वह जिम्मेदार होंगे।
---इन सड़कों का होगा निर्माण
जौनपुर। शहर के लाइन बाजार से कजगांव मार्ग के मरम्मत की मांग वर्षों से होती आ रही है। देश के कई शीर्ष पदों पर आसीन मौजूदा व पूर्व अफसरों के गांव जाने वाली इस सड़क पर कई जगह जानलेवा गड्ढे हैं। बारिश के दिनों में इन पर चलना जोखिमभरा होता है। हर बार चुनाव में यह प्रमुख मुद्दा भी रहता है। अब इसे पीएमजीएसवाई के तहत बनाया जाएगा। इसके अलावा गोधना से जरौना, अरुवांवा से समाधगंज, नीभापुर से उचौरा, बजरंग नगर से अमरौना, देवकली से भैसनी, गोधना से जरौना, लाइन बाजार से कचगांव, देवरई पट्टी, तलामझवारा, मथुरापुर से मई रोड, परावागंज से बेला, खुज्झी से हिसामपुर, मछलीशहर जंघई रोड से देहिया, मुफ्तीगंज बाजार से असवारा खास, जयगोपालगंज से बेलहरी, पेसारा से सुरैला, बरसठी रोड से मीरगंज, पुरेव से नहोरा परसपुर, हुसेनाबाद से जमैथा, जंघई से जरौना, रामनगर भगासा, नेवादा, रामनगर अरसिया से बेलवाई, पराउगंज से खेवासीपुर नहर पुलिया, तरांव, गभिरन से कलापुर नेउरी, सरायपड़री से नखतपुर, पृथ्वीगंज, जमुहर रोड, बेलवार रोड, भीलमपुर रोड, गौरा से जमालपुर, खाकोपुर से करौंदा, मोलनापुर से बेलसीन, कनौरा से बरडीहां, बंधवाकुंवरपुर से किशुनदासपुर, अब्बोपुरजैगहा से अमरेथुआ सड़क भी शामिल है।
विज्ञापन

---
पीएमजीएसवाई के तहत 37 सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिली है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बहुत जल्द इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। निर्माण की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रहेगा। इसके तहत सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ेगी। -प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें