फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में बनेंगे 12 स्मार्ट वर्चुअल क्लासरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विवि के विद्यार्थी जल्द ही स्मार्ट वर्चुअल क्लास में पढ़ाई करेंगे। इस क्लास के जरिए वह देश-दुनिया के विशेषज्ञ शिक्षकों से सीधे जुड़ेंगे और उनका लेक्चर सुनेंगे। ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से दूरदराज तक पहुंच बढ़ाने के लिए पूर्वांचल विवि ने यह पहल की है। शासन ने इसकी मंजूरी देते हुए स्मार्ट क्लास रूम तैयार करने के लिए दो करोड़ का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। विवि परिसर के हर संकाय में ऐसे क्लासरूम तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र में लगातार नए बदलाव हो रहे हैं। ऑनलाइन कक्षाओं की उपयोगिता भी बढ़ी है। पूविवि अपने छात्र-छात्राओं को इसके अनुकूल तैयार करने और उन्हें विषय विशेषज्ञों से जोड़ने के लिए क्लास रूम को स्मार्ट बना रहा है। इसके तहत पिछले दिनों उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। करीब 2.19 करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत विवि परिसर में संचालित विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंध, कला, अभियांत्रिकी सहित सभी संकायों में ऐसे स्मार्ट वर्चुअल क्लासरूम तैयार किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थी विवि में उपस्थित होकर ही अन्य कॉलेज या विवि के विषय विशेषज्ञ की कक्षाओं में शामिल हो सकें। प्रस्ताव तैयार करने वाले बायो टेक्नोलॉजी विभाग के डॉ. मनीष कुमार गुप्त व इंजीनियरिंग के डॉ. रजनीश भास्कर ने बताया कि कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन में प्रस्ताव बनाया गया था। वर्चुअल स्मार्ट क्लास रूम में प्रोजेक्टर, स्क्रीन, माइक, कैमरा, स्पीकर सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। एक क्लास रूम की क्षमता 55-60 विद्यार्थी की होगी। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है, लेकिन काम कौन सी संस्था कराएगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।
----
दूरदराज के कॉलेजों तक होगी पहुंच
डॉ. रजनीश भास्कर ने बताया कि उच्चीकृत आधुनिक डिजिटल क्लास रूम का सीधा लाभ विद्यार्थियों को होगा। इसके माध्यम से विश्वविद्यालय के शिक्षा माध्यम को और सशक्त किया जाएगा। विवि और इससे जुड़े महाविद्यालयों तक पहुंच बढ़ेगी। आने वाले समय में ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं तक इंटरनेट के माध्यम से वर्चुअल क्लास रूम की सहायता से पाठ्यक्रमों की उपलब्धता आसानी से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें