बदलापुर। प्रशासन की तमाम कवायद के बावजूद भी बीएलओ की लापरवाही के कारण बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के 29 बूथों पर 18 व 19 वर्ष के एक भी मतदाता नहीं हैं। 19 बूथों पर एक -एक मतदाता हैं और तीन बूथ पर दो व तीन मतदाता हैं।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग लगातार दिशा निर्देश जारी कर रहा है। इस दौरान 18 से 19 वर्ष के नए वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मगर बदलापुर विधानसभा में 51 बूथ ऐसे हैं, जिसमें 29 बूथों के निर्वाचक नामावली में 18 से 19 वर्ष के एक भी मतदाता नहीं हैं। बूथ संख्या 24 , 45 , 51, 95 , 113 , 116 , 132 , 184 , 211,223 , 228 , 236 243 , 246 , 248 , 254 , 265 , 266 , 267 , 269 , 292 , 293 , 295 , 296 , 297 , 299 , 308, 329 , 348 पर एक भी नए वोटर नहीं हैं। बूथ संख्या 64 , 86,89,103 , 105 , 109 , 117 , 150 , 154 , 165,168 , 199 , 203 , 235 , 294 , 298 , 300 , 313 तथा 317 पर 18 से 19 वर्ष के एक- एक मतदाता हैं । वहीं बूथ संख्या 4 व 10 पर दो तथा बूथ संख्या एक पर तीन मतदाता हैं। सहायक रिटर्निंग आफीसर बदलापुर अंजनी कुमार सिंह ने18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं का नाम ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का निर्देश बीएलओ को दिया गया है।