फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट कटने को लेकर भाजपा में हो सकती बगावत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर के सांसद का टिकट कटने की चर्चा से पेशबंदी शुरू हो गई है। टिकट कटने पर पार्टी में बगावत भी हो सकती है। इसकी झलक शुक्रवार को जफराबाद के मुहल्ला नाव घाट पर निषाद समाज की बैठक में मिली। लोगों ने बैठक में कहा कि अगर मछलीशहर से रामचरित्र निषाद को टिकट नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में निषाद भाजपा को वोट नहीं देंगे। जिले में दो लाख से अधिक निषाद हैं।
विज्ञापन

जोगिंदर निषाद ने कहा कि मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद ने अच्छा कार्य किया है। प्रदेश के निषाद उन्हें अपना नेता मानते हैं। अगर उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो निषाद बिरादगी इसका पूरे प्रदेश में विरोध करेगी। इस मौके पर मौजूद लोगों ने रामचरित्र निषाद के समर्थन में नारे भी लगाए। उधर केपी सिंह के समर्थकों में भी आक्रोश है। नाम न छापने की शर्त पर एक पूर्व सभासद ने बताया कि केपी सिंह पर कोई आरोप नहीं है। उनके पिता स्व. उमानाथ सिंह की शहादत किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो बलिया से भी अधिक विरोध जौनपुर में होगा। बलिया में सांसद भरत सिंह का टिकट कटने पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें