फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लोक सेवा आयोग में हुई धांधली के खिलाफ इलाहाबाद में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश सरकार का पुलतला फूंककर विरोध जताया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

शहर के सुक्खीपुर स्थित पूर्व विधायक नदीम जावेद के जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सत्वीर सिंह ने कहा कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। लोक सेवा आयोग के भ्रष्टाचार को शीघ्र उजागर नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन को बाध्य होंगे। सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले में ने आंदोलन किया तो उनके आंदोलन को कुचलने की कोशिश की गई। छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इससे यह साबित होता है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार छात्रों के खिलाफ है। धन उगाही में जुटी हुई है। लेकिन छात्र इसको बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके लिए उसको कितनी भी लाठियां खानी पड़े जेल जाना पड़े वह जाने को तैयार है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री से उनके इस्तीफे की मांग करता है। इस अवसर पर नीरज राय , साजिद मानू, मो अब्बास, अमन अग्रहरि, मोहम्मद अबुलैश, शेखर सिंह, राजीव गुप्ता, अतुल विश्वकर्मा, बृजेश गुप्ता , रितेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें