बदलापुर। बदलापुर खुर्द गांव के दलित बस्ती निवासी कन्हैयालाल गौतम की लड़की पूनम की शादी रविवार को थी। बारात महराजगंज ब्लाक क्षेत्र के कगार गांव निवासी दयाराम गौतम के यहां से आयी थी। बारात पहुंचने लड़की पक्ष के लोगों ने आवभगत किया। द्वार चार के समय दूल्हा अवनीश जब मंडप में पहुंचे तो वह लडखडाने लगा। इसे लेकर घराती और बाराती पक्ष में कहा सुनी शुरू हो गई। मौके पर बरातियों एवं घरातियों ने मिल कर मामला शांत करा दिया। जयमाल के समय दूल्हा स्टेज पर धड़ाम से गिर गया। उसके गिरते ही स्टेज पर अफरातफरी मच गयी । घराती पक्ष ने दूल्हे को मिर्गी आने की बात कहते हुए शादी करने इनकार कर दिया। घराती पक्ष ने लड़के पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया। घटना की जानकारी डायल हन्ड्रेड पुलिस को दे दिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने चलने की बात कही। दोनों पक्ष पंचायतन कर मामले का हल पर राजी हो गए। समझौते के बाद बारात बगैर शादी के वापस लौट गयी।