फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के नाम पर लिए गए पैसे की रिकवरी करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। राज्यमंत्री नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार की रात में खुटहन ब्लाक के प्राथमिक पाठशाला टिकरी खुर्द में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जिसमें प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने के नाम पर प्रधान द्वारा 10 हजार रुपये लिए जाने की शिकायत आई। जिसपर राज्यमंत्री ने एडीओ पंचायत विजय बहादुर धुरिया को पैसे की रिकवरी कराकर सूचित करने का निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा शासन की मंशा के अनुसार प्रत्येक घर में बिजली पहुंचाई जाए। खंभा लगाने के नाम पर पैसे लिए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जेई पुनीत सिंह को जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। राज्यमंत्री ने सेक्रेटरी को एक सप्ताह के भीतर प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे कर पात्रों का नाम जुड़वाने का निर्देश दिया। बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय ने विधवा पेंशन, महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में जानकारी दी। एडीओ समाज कल्याण ने बताया कि विधवा पेंशन 29, वृद्धा पेंशन 102 एवं दिव्यांग पेंशन 06 लोगों को दिया जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक सृजन कुमार यादव ने बताया कि इस गांव में 26 अंत्योदय एवं 401 पात्र ग्रहस्थी कार्ड धारक है।19 दिसंबर को कैंप लगाकर शेष लोगो को कार्ड बनाने का निर्देश दिया। स्कूली बच्चोें से मिड डे मील, ड्रेस, स्वेटर, जूता के बारें में जानकारी प्राप्त की। राज्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, पशु चिकित्सा, जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवस योजना आदि योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मायाराम राजभर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, डिप्टी पीडी आत्मा डज्ञ. रमेश चंद्र यादव, राजवीर सिंह आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें