फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम प्रयोग हो रहा पालिथीन,जिम्मेदार मौन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में स्थित दुकानों पर खुलेआम प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग किया जा रहा है। लगभग सभी दुकानदार प्लास्टिक की ही थैली में ग्राहकों को सामान दे रहे हैं। लेकिन इस पर रोक लगाने का कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। वहीं सब कुछ जानकारी भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में प्लास्टिक के सभी प्रकार की थैलियों पर पूर्णतया रोक लगा दिया है। साथ ही प्रतिबंध का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। लेकिन डोभी ब्लाक में इसका असर नहीं दिख रहा। हालत यह है कि चंदवक, खुज्झी, पतरही,मोडैला, बीरीबारी,मारिकपुर,बजरंगनगर, कोइलारी सहित अन्य बाजारों में धड़ल्ले से पालिथीन का प्रयोग हो रहा है। दुकानदार प्लास्टिक के थैलियों में ही ग्राहकों को सामान दे रहे हैं। साथ ही प्लास्टिक के थैलियों की विक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक की थैली सहित इससे बने अन्य कैरी बैग का उत्पादन, बिक्री व उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसकी जांच की जाएगी। जिन भी दुकानदारों द्वारा इसका प्रयोग व विकता हुआ पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चंद्रेश कुमार सिंह
उपजिलाधिकारी,केराकत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें