फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए ग्राम रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन 19-35-28

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी। विकास खंड के ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मानदेय देने की मांग की। हंगामा कर रहे रोजगार सेवकों ने कहा कि पिछले दो वर्षों से मानदेय न मिलने से ग्राम रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवकों ने बताया शासन द्वारा हम लोग को आश्वासन दिलाया गया था दीपावली पर मानदेय दिया जाएगा। लेकिन आज तक मानदेय नहीं मिला। हम लोग सिरकोनी ब्लाक में 36 ग्राम रोजगार सेवक कार्यरत है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की हम लोग खंड विकास अधिकारी से मानदेय के लिए बात किए है। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि कंटीजेंसी से जो बनता है हम दे देते हैं। बकाया मानदेय के लिए जिले पर आप लोग का मानदेय बनाकर भेज दिया गया है। इस मौके पर रामजी यादव, अजय कुमार, नसरीन बानो, योगेश चन्द्र यादव, संगीता यादव,विनय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें