जलालपुर। जलालगंज रेलबे स्टेशनप पर गुरुवार की शाम हमसफर ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की पहचान परिजनों ने दूसरे दिन शुक्रवार को कर लिया। समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने पर जीआरपी थाना जौनपुर में पहुंचकर शव की पहचान पन्ना राजभर निवासी सलेमपुर थाना जलालपुर के रूप में किया।
परिजनों के मुताबिक वह कुछ दिनों से मानसिक रुप से परेशान चल रहे थे। गुरुवार को वह घर से सुबह ही निकल कर कहा चले गए किसी को पता नहीं था। परिजनों ने फिनभर काफी खीजबीन किया लेकिन पता नहीं चला। सुबह अखबार में छपी खबर पढ़ने के बाद शक होने पर जीआरपी थाने में जाकर देखने पर शिनाख्त हुई।